Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / कारगिल शहीद कमलेश सिंह को एमएलसी चंचल सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्‍य साहस के प्रतीक है शहीद   

कारगिल शहीद कमलेश सिंह को एमएलसी चंचल सिंह ने दी श्रद्धांजलि, कहा- अदम्‍य साहस के प्रतीक है शहीद   

गाजीपुर। कारगिल विजय दिवस 2025 के अवसर पर शनिवार को बिरनो थाना क्षेत्र स्थित कारगिल शहीद कमलेश सिंह की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (MLC) विशाल सिंह चंचल ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर अपने संबोधन में एमएलसी चंचल ने कहा कि आज का दिन भारत के उन वीर सपूतों को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि 1999 में भारत ने ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलता पूर्वक पूर्ण कर पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। यह भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक कौशल और सैनिकों के अदम्य साहस का प्रतीक है। कारगिल जैसे दुर्गम क्षेत्र, जहां तापमान माइनस 50 डिग्री तक पहुंच जाता है, वहां हमारे जवानों ने कठिन परिस्थितियों में भी अद्वितीय पराक्रम दिखाया।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह युद्ध भारत पर थोपा था, लेकिन हमारे बहादुर सैनिकों ने अपने पराक्रम से उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। आज हमें उन सभी शहीदों पर गर्व है जिन्होंने देश की रक्षा में बलिदान दिया।ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि शहीद कमलेश सिंह हमारे क्षेत्र के गौरव हैं। उनके बलिदान से बिरनो की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनी है।कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेश सिंह, पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता, सुभाष राम, देवप्रकाश सिंह, लल्लन सिंह, विनोद गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, पिंटू सिंह, अजीत सिंह, गंगा राम, अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और ‘शहीद अमर रहें’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …