Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर कोल्‍हूआ घाट पर स्थित हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण के कार्य का हुआ शिलान्‍यास

सैदपुर कोल्‍हूआ घाट पर स्थित हनुमान मंदिर का सुंदरीकरण के कार्य का हुआ शिलान्‍यास

गाजीपुर! वार्ड संख्या सात के कोल्हूआ घाट पर स्थित हनुमान मंदिर पर वंदन योजना के तहत सुंदरीकरण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। लोगों को क्या क्या निर्माण होना है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई। वंदना योजना के तहत मंदिरों के सुंदरीकरण कार्य समेत अन्य कार्य होना है। नगर पंचायत द्वारा हनुमान मंदिर पर टीनशैड, प्रकाश, सीसी रोड, बेंच, इंटरलॉकिंग आदि का कार्य होना है। चेयरमैन सुशीला सोनकर, सभासद एवं वरिष्ठ नेता अविनाश चंद्र बरनवाल ने बैठकर  ब्राह्मण सीताराम पांडेय के साथ पूजा पाठ कराया। इसके बाद फावड़ा चलाकर शिलान्यास हुआ। चेयरमैन ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत मंदिरों एवं परिसर में सुंदरीकरण का कार्य होना है। करीब 72 लाख रूपये से यहां सुंदरीकरण कार्य होना है। इसमें सभी लोग सहयोग करें। चेयरमैन ने भरोसा दिया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना है, कहीं गड़बड़ी मिले तो तत्काल इसकी सूचना देने। चेयरमैन पति सुभाष सोनकर, सभासद विनोद सोनकर, हिमांशु सोनी, इरफान अहमद, प्रकाश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश पांडेय, सुधीर पाटिल, दिलीप सोनकर आदि थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …