Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के तहत 20 जुलाई को होगा कजरी गायन

‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के तहत 20 जुलाई को होगा कजरी गायन

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 20 जुलाई (रविवार) को गाजीपुर नगर के गोलाघाट स्थित बाबा जागेश्वरनाथ मंदिर के सभागार में दिन में तीन बजे से कजरी गायन का कार्यक्रम आयोजित है। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने बताया कि जैसे सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए शासन की ओर से स्थान-स्थान पर चौपाल लगाई जाती है,राजनीतिक दल भी विशेष रूप से चुनाव के समय अपनी पार्टी के एजेण्डे को बताने के लिए जगह-जगह चौपाल लगाते हैं,ठीक इसी तरह साहित्य चेतना समाज ने भी सार्थक साहित्य एवं भारतीय संगीत के प्रति जनरूचि जागृत करने का एक विनम्र प्रयास प्रारंभ किया है।इसी उद्देश्य से ‘चेतना-प्रवाह’ कार्यक्रम के अन्तर्गत संस्था विभिन्न स्थानों साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रही है।इसी क्रम में कजरी गायन का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम में शाम्भवी उपाध्याय,लव तिवारी,राजू जी मौर्य,पुष्कर उपाध्याय,खुशी पाण्डेय,सुलभा पाण्डेय,विद्यानिवास पाण्डेय सहित विभिन्न गायक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने लोगों से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आनन्द लेने का निवेदन किया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …