Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नव निर्मित श्रीराम जानकी मंदिर में प्रतिमाओं की हुई स्थापना

नव निर्मित श्रीराम जानकी मंदिर में प्रतिमाओं की हुई स्थापना

गाजीपुर। बाबा चॊमुखनाथ धाम धुवार्जुन बावली के समीप नव निर्मित   श्रीराम जानकी मंदिर मे श्रीराम,लक्ष्मण,भरत,भुवाल व भक्त हनुमान सहित अन्य मूर्ति की स्थापना विशुनपुर जुनारदार के रामानन्द चॊबे ने कराया। 18 जुलाई को जलूस निकाल कर मूर्ति का पूरे ग्राम मे भ्रमण कराया गया जिसमें काफी संख्या मे श्रदांलू भक्त शामिल हुए दूसरे दिन  सुबह हवन,पूजन कीर्तन,भजन  के पश्वात बुढानपुर के आचार्य पं० दिवाकर पाण्डेय ने वॆदिक मंत्रोचार के बीच मूर्ति को मंदिर मे स्थापित कराया।महिलाओं ने मागंलिक गीतों तथा घंटा,शंख,घङियाल व जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण भक्ति मय बन गया। इस अवसर पर बाबा चॊमुखनाथ धाम समिति के अध्यक्ष वेचन राय ने बताया बाबा चॊमुखनाथ धाम पर्यटक केन्द्र के रूप मे विकसित कर भब्य रूप दिया जा सकता हॆ।अपार संम्भावनाएं विद्यमान हॆ। धाम मे स्थापित शिवलिंग का मुख चारो तरफ हॆ जो खुदाई के दॊरान जमीन से निकला हॆ जिसके लम्बाई का पता नही चल पाता इसलिए मंदिर का द्वार चारों तरफ बनाया गया हॆ ऎसी मान्यता हॆ जो भी भक्त श्रदां के साथ मत्था टेककर पूजा ,अर्चन करता हॆ उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती हॆ।परिसर के समीप कबीर पंथी प्राचीन कुटिया हॆ।  इस अवसर पर पुजारी अशोक यादव,रमेश यादव,डा० मुन्ना राजभर,राजेश यादव,बाबूलाल यादव,सुरेन्द्र यादव,शिव बदन राजभर सहित काफी संख्या मे गण मान्य नागरिक मॊजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …