गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा पुलिस लाइऩ्स सभागार में रिक्रूट आरक्षियों के जे0टी0सी0 ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत आर0टी0सी0 प्रशिक्षण हेतु गैर जनपद जाने वाले आरक्षियों (महिला/पुरूष) को प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन बनाए रखने हेतु, वर्दी ,मेस एवं अन्य अनुशासन नियमों व सोशल मीडिया पॉलिसी का पालन करने हेतु ब्रीफ कर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। दिनांक 20.07.2025 को कुल 323 प्रशिक्षु आरक्षी (महिला- 207, पुरूष- 116) को आर0टी0सी प्रशिक्षण हेतु जनपद आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर,भदोही को रवाना किया जाएगा इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी(U/T), प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन्स, समस्त प्रशिक्षु/ प्रशिक्षकगण व अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..