Breaking News
Home / खेल / सबजूनियर बालक/बालिकाओं की बाक्सिंग खेल का 18 जुलाई को होगा ट्रायल

सबजूनियर बालक/बालिकाओं की बाक्सिंग खेल का 18 जुलाई को होगा ट्रायल

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में सबजूनियर बालक/बालिकओ की बाक्सिंग खेल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 18-07-2025 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है, इच्छुक बालक/बालिकाये अपने साथ ही माता पिता का आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सकीय प्रमाण पत्र, शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र एवं पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा । सबजूनियर बालक/बालिकओ की बाक्सिंग खेल के भारवर्ग- 30-33, 35, 37, 40, 43, 46, 49, 52, 55, 58, 61, 64, 67, 70, $70 कि0ग्रा0, में होगा। सबजूनियर एवं जूनियर बालक/बालिकओ की तैराकी खेल हेतु इच्छुक बालक/बालिकाये दिनांक 18-07-2025 को जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में सर्म्पक स्थापित कर सकते है, प्रवेश निःशुल्क होगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …