Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज के सौरम मोड़ से सुआपुर तक जाने वाली सड़क की खस्ताहाल, आवागमन करने में हो रही परेशानी

नंदगंज के सौरम मोड़ से सुआपुर तक जाने वाली सड़क की खस्ताहाल, आवागमन करने में हो रही परेशानी

गाज़ीपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नंदगंज के सौरम मोड़ से सुआपुर तक बनी सड़क  खस्ताहाल है।सड़क पर छोटे —बड़े गड्ढे हो गए है जिससे आवागमन करने वाले नागरिकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। उक्त सड़क मुडकटनी, सौरम,सबुआ आदि गांवों को जोड़ती हैं वहां के लोग नंदगंज बाजार में खरीदारी आदि कामों से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग आते जाते रहते है। इसके साथ ही उक्त सड़क पर पशु चिकित्सालय,कई हिंदी /इंग्लिश मीडियम स्कूल के अलावा महाविद्यालय संचालित होता है। जहां काफी संख्या में छात्र/छात्रा पठन पाठन करते है।उन्हें भी पैदल , साईकिल आदि से विद्यालय अध्ययन करने के लिए आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कभी कभी  गड्ढे में गिर कर चोटिल भी हो जा रहे है।  नागरिकों ने जिला प्रशासन से उक्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग  किया है।ताकि लोगो को आवागमन करने में आसानी हो सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …