Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में 17 से 19 जुलाई तक लगेगा मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निस्तारण

गाजीपुर में 17 से 19 जुलाई तक लगेगा मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निस्तारण

गाजीपुर विद्युत वितरण मंडल के अधीन आने वाले चारों खंडीय कार्यालयों में लाल दरवाजा, आमघाट, सैदपुर और जमानिया में शासन के निर्देश पर 17, 18 और 19 जुलाई को मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिले के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर तीन दिवसीय इस कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी खंडीय कार्यालयों में किया जाएगा। इस मेगा कैंप में जिले के सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में नए कनेक्शन, भार वृद्धि, बिल संशोधन, नाम परिवर्तन, बिजली चोरी से जुड़े राजस्व निर्धारण, बकाया बिल जमा जैसी समस्याओं का टोल फ्री नंबर 1912 पर पंजीकरण कराकर, उसकी रसीद दिखाने पर कैंप स्थल पर ही तत्काल निस्तारण किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर आयोजित कैंप में भाग लेकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का समुचित समाधान कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …