गाजीपुर। भारत विकास परिषद् द्वारा अनीता निकेतन तुलसी सागर के सभागार में परिषद का 63 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय गतिविधि संयोजक संजय कुमार ने बताया कि भारत विकास परिषद् की स्थापना स्वामी विवेकानंद के जन्म शताब्दी के अवसर पर 12 जनवरी 1963 को दिल्ली में भारत के प्रमुख उद्योगपतियों एवं समाज सुधारकों जैसे लाला हंसराज, डॉक्टर सूरज प्रकाश ,आदि के द्वारा ,”नागरिक समिति “की स्थापना की गई, बाद में इसी का नाम भारत विकास परिषद् रखा गया। 10 जुलाई 1963 को सोसाइटी एक्ट 1860 के अंतर्गत पंजीकरण हुआ ,इस नाते भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस आज के दिन से मानते आ रहे हैं। यह संगठन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर आधारित है, जो समाज के प्रबुद्ध ,संपन्न एवं प्रभावी देशभक्त लोगों द्वारा वंचित वर्ग की सेवा तथा नवीन पीढ़ी में देशभक्ति व संस्कारों की भावना प्रबल हो इस दिशा में प्रयास रहता है ।वर्तमान समय में कार्य की दृष्टि से देश को 10 प्रांत (रीजन) में विभाजित किया गया है ।लगभग 79 प्रांत में डेढ़ हजार शाखाओं के माध्यम से लाखों लोग सदस्य हैं। परिषद् के अखिल भारतीय स्तर के निर्धारित कार्यक्रम जैसे नव संवत्सर यानी भारतीय नव वर्ष, पर देशभर में विविध कार्यक्रम का आयोजन ।राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, भारत को जानो प्रतियोगिता ,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस, दिव्यांग कल्याण एवं पुनर्वास योजना, समग्र ग्राम विकास, सामूहिक सरल विवाह ,पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं ,महिला व बाल विकास ,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रक्तदान आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए जाते हैं। इस अवसर पर शिवकुमार, प्रमोद राय रून्नू ,हरबंश सिंह ,इंजीनियर शिवकुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार राय, जिला समन्वयक – जितेंद्र मोहन कृष्ण, पुष्पेंद्र पांडे , जयप्रकाश जेपी ,सुख विलास ,अनुपम आनंद श्रीवास्तव ,एच एन एस यादव ,कल्पना भारद्वाज, साक्षी सक्सेना, नीलम श्रीवास्तव, सिंधु सीता पांडे, अंजना राय ,शकुंतला यादव, माया रानी ,मोहिनी श्रीवास्तव, प्रतिभा सिंह आदि उपस्थित रहीं ,कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता और विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण ,पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित किया गया । राष्ट्रगान से समापन हुआ। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष अनीता यादव तथा आभार ज्ञापन सचिव सुमन लता राय द्वारा किया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..