गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर में बहुप्रतीक्षित एम.आर.आई. मशीन की स्थापना का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इस कार्य का निरीक्षण स्वयं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने पूर्व में हमारे चैनलं एक साक्षात्कार में यह आश्वस्त किया था कि गाजीपुर को शीघ्र ही एम0आर0आई0 मशीन की सुविधा मिलने वाली है, और आज उसी संकल्प के तहत यह कार्य धरातल पर शुरू हो चुका है। यह एम0आर0आई0 मशीन (C.S.R) “कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी ” के अंतर्गत गाजीपुर मेडिकल कॉलेज को प्रदान की गई है, जो जनहित में एक बड़ा कदम है। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आनंद मिश्रा के अथक प्रयासों और दिशा-निर्देशन में यह सुविधा शीघ्र ही गाजीपुर और आसपास के जनपदों के नागरिकों के लिए सुलभ हो जाएगी। यह एम0आर0आई0 सेवा स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी और गंभीर रोगों के शीघ्र निदान में सहायक सिद्ध होगी। अत्याधुनिक तकनीक से युक्त यह एम0आर0आई0 यूनिट गाजीपुर के लिए एक वरदान साबित होगी, जिससे मरीजों को अब जाँच के लिए वाराणसी या लखनऊ जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..