गाजीपुर। निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2025-26 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन हेतु समय-सारिणी निर्गत की गयी है। पूर्वदशम (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति समय-सारिणी वित्तीय वर्ष 2025-26 – विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना दिनांक 01 जुलाई, 2025 से 05 अक्टूबर, 2025 तक, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन दिनांक 02 जुलाई, 2025 से 15 जुलाई, 2025 तक, अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालय की मार्किग किया जाना दिनांक 02 जुलाई, 2025 से 14 दिसम्बर, 2025 तक किया जाना है। तथा पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-12) दोनो के छात्र/ छात्राओं हेतु आनलाईन आवेदन व अन्य प्रक्रिया- छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन करना दिनांक 02 जुलाई, 2025 से 30 अक्टूबर, 2025 तक, छात्रों द्वारा फाइनल प्रिन्ट निकालना दिनांक 03 जुलाई, 2025 से 31 अक्टूबर, 2025 तक, हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना दिनांक 03 जुलाई, 2025 से 04 नवम्बर, 2025 तक किया जाना है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानन्द तिवारी ने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्त समय-सारिणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी समस्त कार्यवाही पूर्ण करने का कष्ट करें, ताकि ससमय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्राप्त हो सके।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..