गाजीपुर। गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम पर महामण्डलेश्वर संत त्रिवेणी दास जी महाराज के तत्वाधान मे गुरू पूर्णिमा महोत्सव धुमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर हवन,पूजन,गुरू पूजा,ध्वजारोहण के पश्चात विशाल भण्डारा आयोजित किया गया।जिसमे काफी संख्या मे श्रदांलूओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर श्री महाराज ने कहा भारतीय संस्कृति मे सदगुरु का महत्व सर्वोपरि हॆ।गुरु की महिमा अनंत हॆ।गुरु के मार्गदर्शन से जीवन आलोकित होता हॆ तथा भवबंधन से जीव मुक्त होता हॆ।सदगुरू परमात्मा का भेजा हुआ दूत होता हॆ जो किसी न किसी रूप मे इस धराधाम पर विद्यमान रहता हॆ जो परमात्मा से मिलाने का कार्य करता हॆ।गुरु का स्थान ईश्वर से भी उंचा माना जाता हॆ।गुरू के बिना आत्मज्ञान मिलना संभव नही हॆ। हनुमान मंदिर देवचंदपुर के संत जयप्रकाश दास फलहारी ने कहा गुरू पुर्णिमा का पर्व प्रति वर्ष आषाढ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता हॆ इस दिन पूजा का विशेष महत्व होता हॆ।गुरु को ब्रहमा,विष्णु व महेश के तुल्य माना गया हॆ।इस अवसर पर राधेश्याम दास त्यागी जी महाराज सहित अनेक लोगो ने गुरू पूजा करके आर्शीवाद लिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..