गाजीपुर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संगठन समिति गाजीपुर के तत्वाधान में 9 जुलाई 2025 को राष्ट्रव्यापी सांकेतिक हड़ताल के मद्देनजर आज गाजीपुर में विद्युत कर्मियों ने हुंकार भरी। सभा को संबोधित करते हुए विद्युत मजदूर पंचायत के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण होने से विद्युत कर्मियों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। विद्युत कर्मी अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और किसी कीमत पर निजीकरण नहीं होने देंगे अगर सरकार द्वारा निजीकरण की कार्रवाई जोर जबरदस्ती की गई तो गाजीपुर के विद्युत कर्मी जेल भरो आंदोलन चलाएगी लेकिन निजीकरण नहीं होने देगी। संबोधित करते जूनियर इंजीनियर संगठन के जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने बताया कि निजीकरण होने से विद्युत कर्मियों का भविष्य तो अधर में जाएगा लेकिन साथ ही साथ बिजली का दर 13 से ₹15 प्रति यूनिट हो जाएगा जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। आम जनता को भी निजीकरण होने से नुकसान का एहसास होगा लेकिन कहीं ऐसा ना हो कि तब तक देर हो जाए। इसलिए आम जनमानस को भी इस निजीकरण का विरोध करना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए शशीकांत मौर्य ने कहा कि गाजीपुर के समस्त विद्युत कर्मी एकजुट होकर निजीकरण का विरोध कर रहे हैं और निजीकरण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे। सभा को मुख्य रूप से सुनील कुशवाहा, शशिकांत कुशवाहा, राजेश गुप्ता, चंद्रहास कुशवाहा, सिकंदर रजा, महेंद्र कुमार, प्रदीप राय, कैलाश यादव, भानु कुशवाहा, अनुराग सिंह, इंजीनियर इंद्रजीत पटेल, इंजीनियर रामप्रवेश मौर्य, इंजीनियर राजीव गुप्ता, अश्वनी सिंह, अजय विश्वकर्मा, हरदेव, सुनील मौर्य, अरविंद कुमार, सुनील, अरविंद राज, प्रमोद कुशवाहा आदि लोगों ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता अरविंद श्रीवास्तव एवं संचालन निर्भय नारायण सिंह ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..