Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / लालसा पॉलीटेक्निक कॉलेज, रायपुर गाजीपुर में पॉलीटेक्निक एवं फार्मेसी में प्रवेश के लिए नि:शुल्‍क मार्गदर्शन, हेल्‍पडेस्‍क की हुई स्‍थापना

लालसा पॉलीटेक्निक कॉलेज, रायपुर गाजीपुर में पॉलीटेक्निक एवं फार्मेसी में प्रवेश के लिए नि:शुल्‍क मार्गदर्शन, हेल्‍पडेस्‍क की हुई स्‍थापना

गाजीपुर। पॉलीटेक्निक एवं फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लालसा पॉलीटेक्निक कॉलेज, रायपुर (गाज़ीपुर) द्वारा एक निःशुल्क काउंसलिंग हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में प्रारंभ से लेकर अंतिम चरण तक पूर्ण मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान करना है। हेल्प डेस्क पर तैनात प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम छात्रों को ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज़ अपलोड, कॉलेज चयन, च्वॉइस लॉक, सीट अलॉटमेंट और शुल्क भुगतान जैसी जटिल प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान कर रही है। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी तुरंत उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। छात्रों से अपील की गई है कि वे काउंसलिंग के दौरान पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रम के लिए कॉलेज कोड 4822 (LALSA POLYTECHNIC COLLEGE, RAIPUR GHAZIPUR) एवं फार्मेसी पाठ्यक्रम के लिए कॉलेज कोड 4894 (VISHWANATH INSTITUTE OF PHARMACY, RAIPUR GHAZIPUR) को अपने विकल्प के रूप में अवश्य लॉक करें। हेल्प डेस्क के माध्यम से अब तक कई छात्रों को सहायता प्रदान की जा चुकी है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। लालसा ग्रुप के चेयरमैन श्री अजय कुमार यादव ने बताया कि यह पहल छात्रों की सुविधा और मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि कोई भी योग्य छात्र तकनीकी जानकारी या संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाए। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्‍बर 97957955837, +91 7707031951 पर संपर्क करें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …