गाजीपुर। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और विभिन्न मंत्रालयों में भारत सरकार के काउंसिल,समाजसेवी,नरवर के मूल निवासी अमिताभ चतुर्वेदी द्वारा पचोतर नेशनल इंटर कॉलेज मरदह गाज़ीपुर के कक्षा 10 Th और 9Th के मेधावी छात्रों को नगद राशि इनाम देकर सम्मानित किया गया। सत्र 2024 -25 की बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में प्रथम स्थान आने वाली छात्रा सिंपल कुमारी को 25000 का पुरस्कार द्वितीय स्थान आने वाली छात्रा खुशी सिंह को 20000 का चेक पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया। सत्र 2025 -26 के लिए बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान आने वाले अमित विक्रम गुप्ता को ₹15000 का चेक,द्वितीय स्थान प्रीति चौहान को 12000 का चेक तथा तृतीय स्थान अमृता कुशवाहा को 10000 का चेक प्रदान किया। इसी के साथ कक्षा 9Th में प्रथम स्थान अमन यादव को 12000 का चेक द्वितीय स्थान रवि कुशवाहा को 10000 का चेक तथा तृतीय स्थान मनीष कुमार को 7500 का चेक प्रदान किया तथा साथ ही प्रधानाचार्य जी को आश्वासन दिया कि भविष्य में छात्राओं के लिए शौचालय, सबमर्सिबल पंप और कॉलेज के मरम्मत में हर सम्भव मदद करेंगे। मेधावियों को पुरस्कार वितरण एवं स्वागत समारोह की अध्यक्षता अशोक चौबे ने किया तथा स्वागत हर्षनाथ चतुर्वेदी ने किया तथा लालबाबू पाण्डेय तथा मंच का संचालन कॉलेज के अध्यापक ओंकार सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य जनार्दन सिंह कुशवाहा उप प्रधानाचार्य अमरनाथ दास प्रवक्ता अजय कुमार सिंह आलोक सिंह विनोद यादव पंकज चौहान राजित राम सुरभी सिंह राजेश मिश्रा स्वप्निल राय तथा सहायक अध्यापक सुनीता बौद्ध वंदना सिंह अरविंद यादव अनिल यादव संजय कुमार सिंह संतोष यादव अशोक यादव सागर राम ब्रजकिशोर राम फूलचंद रावत धर्मेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..