गाजीपुर। अष्टभुजी कॉलोनी निवासी योग्य शिक्षिका व भारत विकास परिषद् की पूर्व महिला संयोजिका डॉक्टर उमा शर्मा के असामायिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अनीता निकेतन ,तुलसी सागर पर किया गया। वक्ताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह योग्य शिक्षक ,कर्मठ ,परिश्रमी व कुशल गृहणी के साथ-साथ संघर्षशील ,सशक्त महिला थीं। वह कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए श्रोताओं को बांधे रखने की कला में निपुण थी ।शिक्षण कार्य के साथ-साथ साहित्य में भी इनकी अभिरुचि रही , उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज की अपूरणीय क्षति हुई है ।ईश्वर इनको अपने श्री चरणों में स्थान दें, यही प्रार्थना है। इस मौके पर श्री कृष्णा तिवारी, सुभाष चंद्र गुप्ता , दयाशंकर तिवारी , जितेंद्र मोहन ,जे पी एल, सुख विलास ,डॉ वीरेंद्र प्रताप राय, चंद्रमा सिंह यादव ,डॉक्टर आर पी शर्मा ,अनिल कुमार उपाध्याय ,सत्य प्रकाश ,अनुपम आनंद श्रीवास्तव, शिवकुमार, एच एन एस यादव ,डॉक्टर अरुण राय ,धनंजय सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव ,सुशील अग्रवाल ,अरविंद कुमार राय ,अरुण राय, अवधेश कुमार राय ,सौरभ कुमार सिंह ,जयप्रकाश ,राधा मोहन सिंह ,डॉक्टर डी पी सिंह ,विजय शंकर राय ,प्रवेश राय ,प्रमोद राय रून्नू ,माया रानी, अनीता तिवारी निरुपमा उपाध्याय ,सुशीला देवी ,मोहिनी श्रीवास्तव ,अंजना राय ,माधुरी यादव ,गीता सिंह ,रंजू यादव ,रेनू बाला राय ,सुमन लता राय ,शालिनी कुमारी, रीता सिंह ,संगीता केशरी , आदि ने भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा का संचालन संजय कुमार नें किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..