Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मानव सेवा समिति के तत्‍वावधान में 7 जुलाई को आयोजित होगा नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम

मानव सेवा समिति के तत्‍वावधान में 7 जुलाई को आयोजित होगा नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम

गाजीपुर। मनिहारी ब्लाक के औढ़ारी मठ पर महादेव जी विकलांग शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र में मानव सेवा समिति की ओर से दिव्यांगजनों एवं वरिष्टजनों को आवश्यकता के अनुसार निशुल्क उपकरण, अधिगम सहायक सामग्री का वितरण 07 से 08 जुलाई को महादेव जी दिव्यांग शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र औढ़ारी मठ पर किया जायेगा, समिति के प्रबंधक व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों की निशुल्क जांच की जाएगी तथा आवश्यकता वाले दिव्यांगों को निशुल्क उपकरण प्रदान की जाएगी, दिव्यांगों के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। हमारे ऐसे भाई, बहन जो शारीरिक रूप से कही न कही अक्षम है, उनकी सेवा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, समाजसेवी व क्षेत्र पंचायत प्रत्याशी अजीत यादव ने बताया कि मानव सेवा समिति द्वारा  सामूहिक विवाह, निःशुल्क उपकरण वितरण, दिव्यांगों के लिये शिक्षा की उच्चतम व्यवस्था आदि सामाजिक कार्य समय-समय पर आयोजित किये जाते है। इस शिविर में बैटरी चालित साईकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, वैशाखी, छड़ी, सरवाईकल कालर, कमर बेल्ट इत्यादि उपकरणों का वितरण किया जायेगा, दिव्यांग अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय व विकलांगता प्रमाण पत्र के साथ आयें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …