Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ध्‍वस्‍तीकरण के खिलाफ सपा के कार्यक्रम में नदारद रहे सांसद अफजाल अंसारी, सियासी गलियारों में चर्चा

ध्‍वस्‍तीकरण के खिलाफ सपा के कार्यक्रम में नदारद रहे सांसद अफजाल अंसारी, सियासी गलियारों में चर्चा

शिवकुमार

गाजीपुर। अंधऊ हवाई पट्टी क्षेत्र में रक्षा मंत्रालय संपत्ति विभाग और जिला प्रशासन के देखरेख में ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई विगत एक सप्‍ताह से चल रही है। सपा के क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र यादव, जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के छोटे-बड़े नेता घटना स्‍थल पर पहुंचकर पीडि़तों  का आंसू पोंछ रहे हैं और यथासंभव उनकी मदद भी कर रहे हैं। लेकिन गाजीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अफजाल अंसारी पूरे सपा के कार्यक्रम से नदारद दिखे। जिसकी चर्चा सियासी गलियारों में जोरों पर है। पत्रकार वार्ता में सांसद के गायब रहने के सवाल पर जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि सपा एक परिवार है, इसमें सांसद, विधायक सभी समाहित हैं। सांसद के न रहने पर भी सभी कार्यकर्ता पीडि़तों की लड़ाई लड़ेंगे और उनको इंसाफ दिलाएंगे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …