Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत का दो दिवसीय विचार वर्ग कार्यक्रम संपन्‍न

स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत का दो दिवसीय विचार वर्ग कार्यक्रम संपन्‍न

गाजीपुर। स्वदेशी जागरण मंच काशी प्रांत का दो दिवसीय विचार वर्ग महाराणा प्रताप सेवा न्यास संस्थान गाजीपुर मे सम्पन्न हुआ। वर्ग में डॉ रंजन बाजपेई को प्रांत सहसंयोजक इलाहाबाद उच्च न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता कमल सिंह को उच्च न्यायालय परिक्षेत्र का संयोजक तथा डॉ अश्विनी द्विवेदी को प्रयागराज विभाग का दायित्व प्रदान किया गया । प्रदान किया गया। समापन सत्र में मुख्य अथिति के रूप में अखिल भारतीय पर्यावरण प्रमुख दीपक शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण मंच के , अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य डॉ विजय कुमार सिंह, क्षेत्रीय संयोजक अनुपम श्रीवास्तव, प्रांत संयोजक डॉ अखिलेश त्रिपाठी, प्रांत समन्वयक अजय आनंद उपस्थित रहे। दीपक शर्मा ने बताया की देश मे 50 से अधिक संघठनों के साथ मिलकर स्वदेशी सुरक्षा स्वावलंबी अभियान चलाया जायेगा, सम्पूर्ण नागरिकों को विदेशी विशेषकर चीनी, अमरीकी वस्तुओ का बहिष्कार करने का आह्वान किया। डॉ विजय कुमार सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता हेतु भारतीय सेना को बधाई दी। मंच का संचालन डॉ अखिलेश त्रिपाठी ने किया। स्वदेशी जागरण मंच के विभिन्न सत्रों मे विभिन्न जिलों से आये वक्ताओं ने अपने विषय रखे। वर्ग में प्रांत सह समन्वयक डॉ अरुण कुमार त्रिपाठी, विभाग संयोजक डॉ अश्विनी द्विवेदी, प्रांत युवा प्रमुख राय साहब, प्रांत मेला पूर्णकालिक प्रभात त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रांत कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अंतिम सत्र में क्षेत्र संयोजक अनुपम श्रीवास्तव ने वर्तमान विश्व की परिस्थिति, स्वदेशी आंदोलन को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता, प्रत्येक घर में रोज प्रयोग होने वालो वस्तुओ जैसे मंजन, साबुन, जूते कपड़े, मे स्वदेशी ब्रांड प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …