Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर हुई चर्चा

राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर हुई चर्चा

गाजीपुर। लंका मैदान स्थित मैरीज हाल में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की रविवार को मासिक बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह रहीं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनोद सिंह सहित बनारस, गाजीपुर, आजमगढ, चन्दौली बलिया, मऊ, गोरखपूर सहित कई जिले के जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अर्पण कर, दीप प्रज्वलंन कर एवं राष्ट्रगान गीत से किया गया। इस बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित जनपद के जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी सहित अन्य संबोधित किया। इसके बाद जिले के सदस्यों को संस्था का आईडी कार्ड राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह द्वारा वितरित किया गया। इस बैठक में आए हुए मुख्य अतिथि सहित सभी जनपदों के अध्यक्षों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक के समापन में कोर कमेटी की भी बैठक हुई। जिसमें तमाम अहम बिन्दुओं पर निर्णय लिया गया। जैसे प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष के चयन पर विचार, आजमगढ जिला कार्यकारिणी की घोषणा, प्रदेश अध्यक्ष के उम्मुदवारो के नाम पर मन्थन, बलिया में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा, जिन जनपदों में सगठन कमजोर है उस जनपद में अध्यक्ष बदलने पर बिचार, गाजीपुर की जिला कमेटी पर मन्थन और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। इस बैठक में जिला अध्यक्ष शिव प्रताप तिवारी, अनिल कश्यप, काशी सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, प्रदीप शर्मा, रतन कुमार विक्की, विनीत दुबे, आरिफ वारसी, सउद अंसारी, कृष्ण बिहारी द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, राम जन्म कुशवाहा सहित दर्जनों की संख्या में संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …