Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सर्वोदय बालिका विद्यालय चकेरी उपरवार सैदपुर में जेई और नीट की तैयारी के लिए आवेदन जारी

सर्वोदय बालिका विद्यालय चकेरी उपरवार सैदपुर में जेई और नीट की तैयारी के लिए आवेदन जारी

गाजीपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय चकेरी उपरवार सैदपुर गाजीपुर मे संचालित है। विद्यालय पूर्ण रूप से बालिकाओं के लिए आवासीय है। विद्यालय मे कक्षा 11 मे विज्ञान एवं कला वर्ग मे प्रवेश लिया जाना है। विद्यालय मे अभ्यूदय योजनान्तर्गत जे0ई0 तथा नीट की तैयारी कराई जाती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने विद्यालय मे प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वेबसाईट पर https://ats.upsdc.gov.in/onlineApp/Menu अपने समस्त अभिलेखो को दिनांक 30.06.2025 तक आनलाईन आवेदन करते हुए हार्ड कापी को विद्यालय पर जमा कराना सुनिश्चित करें। आवेदन के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों की आय रू0 46080.00 व शहरी क्षेत्र के अभिभावकों की आय रू0 56460.00 से ज्यादा नही होनी चाहिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …