Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मोहर्रम एवं सावन माह को लेकर एसडीएम सदर ने शहर के सड़कों का किया निरीक्षण

मोहर्रम एवं सावन माह को लेकर एसडीएम सदर ने शहर के सड़कों का किया निरीक्षण

गाजीपुर। मोहर्रम एवं श्रावण मास के दृष्टिगत आज उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक ने  क्षेत्राधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (शहरी) एवं विद्युत विभाग के अधिकारीगण संग शहर के विभिन्न मार्गो का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को मोहर्रम के दौरान ताजियां ले जाने वाले मार्गो की साफ-सफाई, ढक्कनदार नालियों के टूटी पटियो को सही कराने का निर्देश दिया। उन्हाने विद्युत विभाग को शहर के जर्जर व लटके हुए विद्युत तारो को तत्काल सही कराने, अधिशासी अभियन्ता जल निगम (शहरी) को शहर मे खोदे गये सड़को की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसमे किसी स्तर की लापरवाही क्षम्य नही होगी। तत्काल कार्यवाही की जाये।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …