Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / “टच द नेचर” के थीम पर एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल, गाजीपुर के छात्र-छात्राओ ने देखा ‘देवदरी-राजदरी’ वॉटरफाल

“टच द नेचर” के थीम पर एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल, गाजीपुर के छात्र-छात्राओ ने देखा ‘देवदरी-राजदरी’ वॉटरफाल

गाजीपुर। ग्रीष्‍म कालीन लंबे अवकाश के बाद छात्रों को उच्च ऊर्जा, स्वस्थ मनाः स्थिति तथा खुशहाली भरे वातावरण में पुनः शिक्षण कार्यक्रम के शुरुआत करने से पूर्व विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुशवाहा ने विद्यालय शिक्षक लोगों को प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा के अनुभव अनुरोध पर एक दिवसीय पर्यटन कराया गया। “टच द नेचर (प्रकृति को स्पर्श)” थीम के अन्तर्गत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका चन्दौली जनपद स्थित लतीफ शाह डैम और चन्द्रप्रभा नदी पर स्थित डैम और ‘देवदरी’ तथा ‘राजदरी’ वॉटफाल जो कि चन्द्रमा वन्य जीव अभ्यारण्य का भाग है के पर्यटन के लिए गए।यात्रा की शुरुआत प्रबन्धक तथा प्रधानाचार्य जी के आधह पर राकेश पाण्डेय (उप प्रधानाचार्य), दिनकर सिंह (वरिष्ठ खेल शिक्षक) तथा हरि कुशवाहा (प्राइमरी इन्चार्ज) ने बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शिक्षक समूह इन स्थानों पर आकर बहुत रोमांच तथा आनन्द का अनुभव किये। कई लोगों ने कहा कि वे पहली बार प्रत्यक्ष रूप से वाटरफाल देखे। सम्पूर्ण पर्यटन कार्यक्रम में विद्यालय के पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष तथा सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अतुल वर्मा, योगेन्द्र कुशवाहा, बन्दना कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, संजीव अग्रहरी की सक्रिय भूमिका रही। शिक्षक समूह ने विद्यालय प्रबन्धन विशेषकर सह प्रबन्धक संध्‍या कुशवाहा तथा संस्थापक चेयरमैन जगदीश कुशवाहा का सहृदय आभार व्‍यक्‍त किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …