Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई, दूध, पनीर का किया सैंपल एकत्र

गाजीपुर: खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई, दूध, पनीर का किया सैंपल एकत्र

गाजीपुर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर  दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) /आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II  गाजीपुर के निर्देशन में जनपद में आम जनमानस को स्वस्थ एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने तथा अपमिश्रण पर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु खाद्य एवं पेय पदार्थ पर प्रभावी कार्यवाही कर विशेष अभियान चलाकर कुल-05 नमूना संग्रहित किया गया। जिसमें दिनांक 25.06.2025 को सिधौना, स्थित लालचन्द विष्वकर्मा के प्रतिष्ठान से बर्फी का 01 नमूना, सिधौना, स्थित मेसर्स-न्यू सद्गुरू मिष्ठान भण्डार से रसगुल्ला का 01 नमूना, सिधौना, स्थित मिथिलेष कष्यप के प्रतिष्ठान के0के0 चाट कार्नर से गुलाब जामुन का 01 नमूना, छावनी लाइन स्थित दुग्ध विक्रेता मुकेष कुमार यादव से गाय का दूध का 01 नमूना, सिधौना बाजार गाजीपुर स्थित उमा देवी के प्रतिष्ठान मेसर्स-विष्वनाथ स्वीट्स एवं बेकर्स से छेना मिठाई का 01 नमूना।संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।नमूना संग्रह की कार्यवाही  सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों  गुलाबचन्द गुप्त,  विरेन्द्र यादव,  पंकज कुमार कन्नौजिया एवं  अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …