गाजीपुर। सेवराई तहसील अंतर्गत खुदरा-पथरा गांव में समाजसेवी हृदय नारायण उपाध्याय के द्वार पर ‘ओम नमः शिवाय’ का अखंड कीर्तन झाल ,ढोल मजीरा व हारमोनियम के साथ प्रारंभ हुआ। प्राकृतिक आपदा के रोकथाम के लिए गांव वालों ने अखंड ओम नमः शिवाय का कीर्तन किया। भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए सावन से पहले गांव वालों ने पूरे मनोयोग से कीर्तन में झूमते दिखे। वैदिक कर्मकांड के विद्वान अखिलानंद पांडे के नेतृत्व में विधिवत पूजा पाठ का क्रम प्रारंभ हुआ। देव पूजन के बाद अखंड कीर्तन प्रारंभ हुआ। इस विशेष कीर्तन में आसपास के गांव से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कीर्तन के महिमा पर प्रकाश डालते हुए समाजसेवी हृदय नारायण उपाध्याय ने कहा कि “नमः शिवाय” का जाप करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति आती है। यह मंत्र नकारात्मकता को दूर करता है और साहस और उत्साह बढ़ाता है। ओम नमः शिवाय’ एक शक्तिशाली मंत्र है जो भगवान शिव को समर्पित है और इसके जाप से कई लाभ होते हैं। यह मंत्र न केवल आध्यात्मिक लाभ प्रदान करता है, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। ओम नमः शिवाय के कीर्तन से पूरा गांव भक्ति मय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू नाथ उपाध्याय, श्रीमन नारायण उपाध्याय, अभय नारायण उपाध्याय, निर्भय नारायण उपाध्याय, शशि नाथ उपाध्याय, विद्योत्मा पाण्डेय, दुर्गा पाण्डेय, नर्वदेश्वर उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, हृदय पांडे, प्रेम उपाध्याय, टुन्ना उपाध्याय, नंदकिशोर दुबे का योगदान रहा।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..