Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर नगरवासी ईश्वर से कर रहे हैं प्रार्थना, हर माह नगर में आएं सीएम योगी

गाजीपुर नगरवासी ईश्वर से कर रहे हैं प्रार्थना, हर माह नगर में आएं सीएम योगी

शिवकुमार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ 24 जून को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करने के लिए जनपद मुख्‍यालय पर आ रहे हैं। मुख्‍यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन सजग हो गया है। पुलिस लाइन गाजीपुर से लेकर कचहरी तक के सभी मार्गों के गड्ढो को भरा जा रहा है। मुख्‍य मार्ग के गड्ढो को भरकर बरसात में भी हार्टमिक्‍स से चमचमाती रोड तैयार हो रही है। बिजली विभाग और नगर पालिका गाजीपुर के कर्मचारी सफाई और बिजली को लेकर युद्ध स्‍तर पर कार्य कर रहे हैं। दिन-रात सफाई, बिजली और सड़क मरम्‍मत के कार्यों को देखकर गाजीपुर नगर की जनता बस ईश्‍वर से यही प्रार्थना कर रही है कि सीएम योगी हर माह गाजीपुर जनपद आयें जिससे गाजीपुर के बदहाल सड़कों, सफाई और बिजली को एक नई सूरत मिल सके। सियासी गलियारों में चर्चा है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा के करारी हार के बाद जिले में विकास का पहिया रुक गया था जिन विकास कार्यों की नींव पड़ी है जैसे निर्माणाधीन गाजीपुर सदर तहसील का भवन, स्‍टेडियम, आडिटोरियम आदि दर्जनों ऐसे कार्य हैं जो सालों से पूरा नही हो सके हैं। गाजीपुर नगर की जर्जर सड़कें अपने विकास की गाथा पर रो रही है। आदर्श गांव से लेकर गोराबाजार, सिंचाई विभाग चौराहा, महुआबाग, मिश्रबाजार, लालदरवाजा, चीतनाथ, स्‍टीमरघाट, रुईमंडी, श्‍मशान घाट, एमएएच स्‍कूल, आदि क्षेत्रों की सड़कें काफी क्षतिग्रस्‍त हैं जिसे सीवर निर्माण के कार्यदायी संस्‍था द्वारा सड़क खोदकर पाइप डालकर छोड़ दिया गया है और सड़क मरम्‍मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी है। बरसात के मौसम में नगरवासी बेहाल हैं। नगरवासियों ने सीएम योगी से प्रार्थना की है कि बैठक के साथ-साथ गाजीपुर नगर का भी कर लें भ्रमण, विकास का सच सामने आ जायेगा।      

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …