Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजवादी PDA जन पंचायत की बैठक सम्‍पन्‍न, बोले अमलेश चौहान- लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाज की एकता जरुरी

समाजवादी PDA जन पंचायत की बैठक सम्‍पन्‍न, बोले अमलेश चौहान- लोकतंत्र की रक्षा के लिए समाज की एकता जरुरी

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन गाज़ीपुर पर PDA जन पंचायत कार्यक्रम की तैयारी बैठक जिला अध्यक्ष गाजीपुर गोपाल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमलेश चौहान ने विचार व्यक्त करते हुए पीडीए समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि आज संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने बच्चों की पढ़ाई, रोजगार स्वास्थ्य व उनके भविष्य को बचाने के लिए संघर्ष करना है। हम सभी को मिलकर समाजवादी पार्टी की नीति कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचना है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को 2027 में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने राम चरण चौहान वी राम सिंह चौहान को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा कर टोपी वह माला पहनाकर सम्मानित किया। PDA जन पंचायत 23 जून 2025 को विधानसभा जहुराबाद में 24 जून 2025 को विधानसभा जंगीपुर एवं 25 जून 2025 को विधानसभा जखनिया में आयोजित की गई है जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अमलेश चौहान व समाजसेवी श्री अरविंद चौहान जी उपस्थित रहेंगे। संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव श्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया बैठक में सर्वश्री अरविंद चौहान राम जन्म चौहान रविंद्र प्रताप यादव, जय हिंद यादव राम विजय चौहान गोवर्धन यादव छोटेलाल चौहान अनिल यादव रमेश चौहान अवधेश यादव राजू कामेश्वर चौहान राजेंद्र यादव त्रिवेणी राम चौहान अंजनी यादव प्रमोद चौहान व अवधेश चौहान रामचरण चौहान राम सिंह चौहान दलजीत चौहान फौजी सुजीत चौहान अनिल चौहान विनोद चौहान प्रमोद शिव शंकर अशोक चौहान विनीत चौहान सदानंद यादव राजेश यादव रामाश्रय चौहान रामबचन चौहान, सग्गू यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …