Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मुख्यमंत्री के सम्भावित आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक

मुख्यमंत्री के सम्भावित आगमन को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक

गाजीपुर। पुलिस लाइन गाजीपुर सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के जनपद गाजीपुर में 24 जून को प्रस्तावित आगमन / भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ मीटिंग आहूति की गई। इस दौरान उन्होने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात सुरक्षा ब्यवस्था, पार्किंग ब्यवस्था रुट डायवर्जन सहित अन्य समस्त ब्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। साथ ही उन्होने ये भी निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान किसी भी प्रकार की चूक या लापरवाही न हो तथा समस्त कार्य कुशलता एवं संवेदनशीलता के साथ सम्पन्न कराए जाए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण, मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी/ क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …