Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

गाजीपुर। आज दिनांक 21 जून 2025 को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन गाजीपुर में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” रही ,जो समग्र स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन और वैश्विक एकता के संदेश को प्रतिबिंबित करती है। जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक गाजीपुर महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर , क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस अवसर पर योगाचार्य द्वारा उपस्थित अधिकारियों, पुलिस कर्मियों एवं जेटीसी प्रशिक्षणरत रिक्रूटों व आमजन को योगाभ्यास कराया गया तथा सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व एवं लाभों के विषय में विस्तार से बताया गया तथा योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ और निरोग रहने का संदेश दिया गया। योग के अभ्यास से जीवन में संतुलन, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, इस भाव के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …