Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: पति ने पत्‍नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, मंदिर में करायी शादी, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

गाजीपुर: पति ने पत्‍नी को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ा, मंदिर में करायी शादी, पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

गाजीपुर। एक पति ने अपनी पत्नी जो अपने प्रेमी के इश्क में पागल थी उससे अपनी जान पत्नी और प्रेमी की गांव वालों के बीच में शादी करवा कर बचा लिया। मामला करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव का है जहां पर बुधवार की रात विवाहिता और प्रेमी को परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा और फिर उन दोनों की शादी कर दिया। वही प्रेमी से शादी करने के बाद विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर ,ननद ,देवर सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ बंधक बनाए जाने और छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर दिया है।करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव के रहने वाले रोहित की शादी में 2023 में ( पूजा) काल्पनिक नाम के साथ हुआ था। और शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर नोएडा चला गया था जहां पर वह किसी कंपनी में काम करता था और उसके ही साथ पड़ोस के गांव का रहने वाला युवक पिंटू गोड भी काम करता था। और इसी दौरान नोएडा में ही उसके घर पिंटू का आना-जाना हुआ और फिर पिंटू और रोहित की पत्नी में मोहब्बत के परवान धीरे-धीरे चढ़ने लगे और इस दौरान दोनों में बातचीत के साथ ही साथ मिलने जुलने का भी क्रम जारी हो गया। रोहित की बात माने तो रोहित कई बार दोनों को नोएडा में ही पकड़ लिया था। लेकिन वहां पर रोहित को दोनों ने जान से मारने की धमकी दे दिया था जिससे वह चुप हो गया था और ना ही इस बात को किसी को बताया था।वहीं कुछ दिन पहले वह अपने गांव पत्नी के साथ आ गया था और उसका दोस्त भी गांव पर आ गया था । और गांव पर सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन पत्नी का दोनों का फ़ोन से बात करने का सिलसिला नहीं रुक रहा था। बुधवार की शाम 7:00 के आसपास पत्नी ने रोहित से कुछ दवा लाने को कहा जिसके लिए रोहित दवा लेने चला गया और इसी दौरान उसने अपने प्रेमी पिंटू को बुलाकर पास के ही खेत में चली गई। जिसे जाते हुए गांव के कुछ लोगों ने देख लिया था और जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दिया तब परिवार के लोगों ने भी गांव के लोगों के साथ उस खेत में घुसे जहां पर दोनों इश्क फरमाते हुए मिले। इसके बाद गांव वाले और परिवार के लोगों ने लाकर पास के ही काली मंदिर में दोनों को रस्सियों के सहारे बांध दिया।इस दौरान रोहित की पत्नी बार-बार पिंटू के साथ रहने की बात दोहरा रहे थे। वहीं पिंटू भी अपनी प्रेमिका से शादी करने पर अड़ा हुआ था । रोहित ने बताया कि पिंटू और उसकी पत्नी कई बार उसका गला दबा कर मारने का प्रयास किया था । और कई बार जान से मारने की धमकी दी थी जिसको ध्यान में रखकर रोहित और उसके परिवार वालों ने तत्काल उन दोनों की बात मानते हुए मंदिर परिसर में ही दोनों का हिंदू रीति के अनुसार शादी करते हुए सिंदूरदान करा दिया । और फिर इसकी जानकारी 112 पुलिस को दी और 112 पुलिस मौके पर आई।पुलिस ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी लिया और उसे दौरान दोनों की शादी कराई जा चुकी थी। जिसके बाद प्रेमी प्रेमिका पुलिस के साथ चले गए । वहीं अब प्रेमिका ने अपने पूर्व पति रोहित और उसके परिवार सहित कुछ 10 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसे और उसके प्रेमी को लोगों ने बंधक बनाया था और उसके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया था।थाना अध्यक्ष करंडा ने इस मामले में बताया की शादी करने का कोई मामला नहीं है । क्योंकि जब तक एक का तलाक नहीं होगा तब तक दूसरी शादी कैसे हो सकती है। इस मामले में पीड़ित लड़की की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …