Breaking News
Home / अपराध / कर्मनाशा नदी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

कर्मनाशा नदी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के पास कर्मनाशा नदी में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों में चीख- पुकार मची रही। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रहमान और उसका छोटा भाई अरमान नदी में स्नान करने गए थे। जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए। हालांकि दोनों को डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने जान पर खेलकर नदी से बाहर निकाला और आनन-फानन स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक भाई को बचाने में दूसरे की भी जान चली गई। उधर, घटना के बाद परिवार में चीख- पुकार मच गई। महिलाओं का रोना- बिलखना देख हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। सभी की जुबान पर केवल एक ही बात थी कि काश दोनों भाई एक साथ नहाने नहीं गए होते। 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …