Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानियां की प्रशासन और पुलिस की खुली नींद, दो ट्रकों का चालान, एक सीज

जमानियां की प्रशासन और पुलिस की खुली नींद, दो ट्रकों का चालान, एक सीज

गाजीपुर। दो महीने बाद जमानियां की प्रशासन और पुलिस की नींद खुली है। लगतार दो महीनों से धरम्‍मरपुर गंगा ब्रिज से ट्रेलर और ट्रकों से बालू लादकर करंडा, मैनपुर, आदर्श गांव, पीजी कालेज होते हुए गाजीपुर आ रहा था। प्रतिदिन करीब तीन-चार सौ ट्रकें बालू लादकर इसी रास्ते गाजीपुर आती थी।  मीडियाकर्मियों और राजनीतिक दलों के लोगों ने जमानियां और करंडा पुलिस से इसकी शिकायत की तो सक्षम अधिकारी ने बताया कि एसडीएम जमानियां ने पीडब्‍ल्‍यूडी के इंजीनियरों से पुल की जांच करा लिया है और मानक के अनुसार बालू लादकर ट्रक और ट्रेलर आ-जा सकते हैं। इसी आड़ में ओवरलोड ट्रक व ट्रेलर वाले भी अपना लाभ लेकर चांदी काट रहे थे। उपर से सख्‍ती पर  18/19 जून के मध्य रात्रि जमानियां-करण्डा गंगा पुल पर विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त हो रही थी कि उस पुल पर ओवर लोड वाहनों का अवागमन किया जा रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेकर संयुक्त टीम जिसमें उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी नगर, परिवहन विभाग के पीटीओ गाजीपुर, खनन अधिकारी गाजीपुर द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे 02 वाहनों का चालान तथा 01 वाहन को सीज किया गया। तथा भविष्य में इस प्रकार की औचक चेकिंग की जायेगी तथा ओवरलोडिंग पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक करण्डा मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …