गाजीपुर। सदर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम धावां के निवासी समाजसेवी सूर्यनाथ यादव (मास्टर साहब)जी के छोटे भाई डिप्टी एसपी अमरनाथ यादव की छोटी पुत्री पल्लवी यादव ने अपने पहले प्रयास में UG- NEET में 720 में 565 अंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र के साथ गाजीपुर जनपद का नाम रोशन किया है। पल्लवी यादव को ऑल इंडिया रैंक 6578 तथा ओबीसी रैंक 3104 मिला है। पल्लवी यादव ने हाई स्कूल व इंटर सीबीएसई बोर्ड से लखनऊ से किया हैं। इस समाचार से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों का घर पर व फोन पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..