गाजीपुर। 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दिनांक 21 जून 2025 के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ पुलिस लाइन गाजीपुर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा किया गया। साथ ही जनपद के समस्त थानों में भी इस अवसर पर योगाभ्यास किया गया। योग सप्ताह दिनांक 15.06.2025 से 21.06.2025 तक आयोजित किया जाएगा। योग दिवस मनाने का उद्देश्य है, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखना। 2025 में योग दिवस की थीम है- “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” l योग सप्ताह के प्रत्येक दिन पुलिस लाइन में आयुष विभाग द्वारा भेजे गए योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास पुलिस कर्मियों को कराया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को प्राकृतिक तरीके से शरीर और मस्तिष्क दोनों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। आज शुभारंभ के अवसर पर योग प्रशिक्षक धीरज राय द्वारा अपनी टीम के साथ उपस्थित रहकर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस लाइन की टीम भी उपस्थित रही।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..