गाजीपुर। जखनियां के लिए कल का दिन गौरवशाली रहा। इस वर्ष विद्यालय से 12वीं पास करने वाली छात्रा वैष्णवी तिवारी ने आज NEET 2025 जैसी प्रतिष्ठापरक परीक्षा पास किया है। ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाली वैष्णवी का सपना डॉक्टर बनना था जिसका मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। शिक्षक माता-पिता की इकलौती संतान वैष्णवी की इस उपलब्धि पर घर-परिवार में तथा आस-पास प्रसन्नता का माहौल है। माता क्षिप्रा तिवारी के अनुसार यह परिणाम पढ़ाई के प्रति जुनून तथा ईश्वर की कृपा से संभव हो सका। वैष्णवी आरम्भ से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित थी जिससे आज अनुकूल परिणाम प्राप्त हुआ है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र ने समाचार प्राप्त होने पर दूरभाष के माध्यम से छात्रा को शुभकामनाएं दी तथा इसे विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरक उपलब्धि बताया।
