Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विद्युत विभाग गाजीपुर का रेड, सात पर विद्युत चोरी में मुकदमा

विद्युत विभाग गाजीपुर का रेड, सात पर विद्युत चोरी में मुकदमा

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया के अंतर्गत उपकेंद्र सेवराई से निर्गत फीडर सेवराई मार्केट में अधिशाषी अभियंता गोपीचंद भास्कर एवं अमित सिंह ने अपनी हमराहियों संग सघन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें कुल 31 परिसरों की जांच करते हुवे कुल तीन लाख की राजस्व वसूली हुई।जिसमें बारह विद्युत उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए एवं बारह विद्युत बकायेदारों का बिल बकाया होने पर संयोजक पोल से विच्छेदन किया गया।वही सात लोगों पर विद्युत चोरी में मुकदमा पंजीकृत किया गया। वही अधिशाषी अभियंता गोपीचंद भास्कर ने बताया कि इस फीडर पर कटियामार ज्यादा है एवं विद्युत चोरी कुछ कनेक्शन धारी भी कर रहे है जिसके वजह से आए दिन ट्रांसफार्मर का जलना आम बात हो गया है वही आए दिन बार बार विद्युत आपूर्ति इन लोगो द्वारा बाधित किया जा रहा है। ये अभियान इसी तरह जारी रहेगा जब तक क्षेत्र की अनियमितताएं पूर्णतः सही ना हो जाय। चेकिंग टीम में मुख्य रूप से अवर अभियंता राजकुमार सहित समस्त संविदा कर्मी मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …