

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि जनपद में नियुक्त सभी चौकी प्रभारियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर कम्युनिकेशन और समन्वय हेतु CUG नंबर प्रदान किए गए हैं, जो आज से सक्रिय हो जाएंगे। चौकी प्रभारी का स्थायी मोबाइल नंबर होने से आम जनता का सीधे संपर्क चौकी प्रभारी से हो पाएगा और जनता के शिकायतों का त्वरित निस्तारण चौकी स्तर पर ही संभव हो सकेगा। आम जनता को विशेष परिस्थितियों को छोड़कर थाने जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। चौकी प्रभारी के कार्यों का मूल्यांकन और पर्यवेक्षण और बेहतर हो पाएगा। उक्त स्थायी मोबाइल नंबर स्थानीय चौकी के दृश्य स्थान पर मुद्रित किया जाएगा। बेहतर समन्वय, मूल्यांकन और पर्यवेक्षण हेतु जनपद स्तर पर एक उक्त स्थायी मोबाइल नंबरों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जा रहा है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..