Breaking News
Home / अपराध / बेकाबू स्कार्पियों ने युवक को मारी टक्कर, मौत, आक्रेशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बेकाबू स्कार्पियों ने युवक को मारी टक्कर, मौत, आक्रेशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

गाजीपुर। बेकाबू स्कार्पियों ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्‍कर मारी दी जिससे उसकी मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने गोरखपुर-वाराणसी राष्‍ट्रीय राजमार्ग को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा निवासी वीरु यादव 33 वर्ष पुत्र रामा यादव जो शनिवार की रात करीब 9 बजे शहीद रंजन स्‍कूल नैसारे के सामने खड़े थे तभी गलत दिशा से आ रही स्‍कार्पियों कार ने उन्‍हे टक्‍कर मार दी और उनकी मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक राष्‍ट्रीय राजमार्ग को जाम रखा। घटना की खबर लगते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गयी और समझा-बुझाकर जाम समाप्‍त कराया। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।      

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हिंदू पीजी कॉलेज जमानियां में निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुआ आयोजन

गाजीपुर। जमानियां स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे। …