Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / ज्‍योति फाउंडेशन के रक्‍तवीर ने रक्‍तादन कर बचाई महिला की जान

ज्‍योति फाउंडेशन के रक्‍तवीर ने रक्‍तादन कर बचाई महिला की जान

गाजीपुर। ज्‍योति फाउंडेशन के रक्‍तवीर ने गुरुवार को गंभीर रुप से पीडि़त महिला को ब्‍लड देकर जान बचायी है, इस कार्य की सराहना लोग कर रहे हैं। ज्‍योति फाउंडेशन के अध्‍यक्ष सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि रुकसाना निवासी लालदरवाजा गाजीपुर जो अनिमिया रोग से पीडित थीं, चिकित्‍सकों ने तत्‍काल ब्‍लड की डिमांड की। जिसपर परिजनों ने ज्‍योति फाउंडेशन से संपर्क किया इसके बाद संस्‍था के रक्‍तवीर आशीष पांडेय ने रक्‍तदान कर महिला की जान बचायी। इस अवसर पर संस्था के कोषाध्‍यक्ष अजय दुबे, अवनीश सिंह भी उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …