Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डीएम-एसपी से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

डीएम-एसपी से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से मिलकर  बूथ प्रभारी जितेन्द्र यादव एवं उनके परिजनों की सुरक्षा की मांग के साथ साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह एवं उनके साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग किया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन सिंह ने जातिसूचक गालियां देते हुए बूथ प्रभारी जितेन्द्र यादव के तालगांव स्थित आवास पर पहुंचकर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा  जनपद सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यन्त दयनीय है।  सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। अपराधी ही नहीं बल्कि भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी भी कानून को अपने हाथ में लेकर अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।  जनपद की इस घटना से पूरे जनपद में दहशत का माहौल है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं  के साथ पुलिस और भाजपा नेता  बदले की भावना से उत्पीड़न करने का काम कर रहे हैं। आम आदमी भयभीत हैं। प्रदेश भगवान भरोसे चल रहा है । आमजन का कोई रखवाला और पुरसाहाल करने वाला कोई नहीं है। जिनके हाथों में  जनता ने अपनी सुरक्षा के लिए प्रदेश की सत्ता सौंपी हैं वह खुद लोगों की अस्मत से खेलने और असलहा लहराने का काम कर रहें हैं। योगी जी का जीरो टालरेंस का दावा झूठा है। पूरा प्रदेश अपराधियों के खौफ में हैं। अपराधियों में न कानून का खौफ है न पुलिस का। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि यदि बूथ प्रभारी जितेन्द्र यादव और उनके परिजनों के साथ कोई घटना होती है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी जिला एवं पुलिस प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव,पुर्व विधायक त्रिवेणी राम, डॉ नन्हकू यादव,अशोक कुमार बिन्द,सुधीर यादव, मुन्नीलाल राजभर,शौर्या सिंह,खेदन यादव आमिर अली तौकीर खां , अवधेश यादव, अभिषेक कुशवाहा, दिनेश यादव, रामज्ञान यादव, गरीब राम,राजेन्द्र यादव,विभा पाल, पांचू यादव, पप्पू यादव आदि शामिल थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …