गाजीपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी जयंती अवसर पर नगर के हरिहर पैलेस में उनके जीवन से जुड़े आदर्शों, संघर्षों, उपलब्धियों सहित आदि विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उदघाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने फिता काट कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य नारी शक्ति सहित सम्पूर्ण भारतीय सभ्यता के लोगों के लिए आदर्श लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के 300 वीं जयंती अवसर पर उनके व्यक्तित्व,कृतित्व से जन जन को परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि लोकमाता के सहज, सरल व्यक्तित्व मे कुशल शासक, अग्रणी समाज सेवी तथा नैतिक आदर्शवादी गुणों के अतिरिक्त मानवीय संवेदना की प्रबलता थी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति कि मजबूती रानी अहिल्याबाई होलकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तथा उनके आदर्शो को अपनाने की दृढ़ता है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय ने कहा धन्य है यह धरती जहां लोक माता जैसी न्याय प्रिय महिला शासक ने अपने पुत्र के साथ भी निर्णय लेने मे ममता को आड़े नही आने दिया यह अगर संभव है तो सिर्फ भारतीय सभ्यता और संस्कृति मे निहित है। पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि कुशल शासक की भूमिका मे मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था और समाज सेवा की दूरदर्शिता जिसमें मार्ग निर्माण, मंदिर निर्माण, मंदिरों का पुनर्निर्माण, जिर्णोद्धार, मार्ग के किनारे छायादार वृक्ष, जगह जगह कुआं, बावड़ी, तालाब का निर्माण उनके वृहद व्यक्तित्व का परिचायक है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामतेज पांडेय, सरिता अग्रवाल, रामनरेश कुशवाहा,डा प्रदीप पाठक, कार्यक्रम संयोजक श्यामराज तिवारी,जितेन्द्र नाथ पांडेय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा,प्रदर्शनी संयोजक कार्तिक गुप्ता, लालसा भारद्वाज, प्रीति गुप्ता,काशी चौहान,विनित शर्मा, रंजीत राम,अभिनव सिंह, अविनाश सिंह, शनि चौरसिया, सोमेश राय, सुशील वर्मा, मीनू मौर्या, रुपेश कुमार, अजय कुशवाहा, सहित पार्टी के अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसका अवलोकन किया
