Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सैदपुर जिला संघ चालक सुरेन्द्र यादव का निधन

सैदपुर जिला संघ चालक सुरेन्द्र यादव का निधन

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सैदपुर  जिला के संघ चालक सुरेन्द्र यादव (उम्र 60) का मंगलवार को रांत्री 6 बजे के लगभग पैतृक निवास मदारपुर मे ह्दयगति रूक जाने से निधन हो गया। अन्तिम संस्कार चोचकपुर घाट पर किया गया जिसमे काफी संख्या मे लोग मौजूद थॆ।पूर्व संघ चालक फॆलू सिंह यादव ने बताया बचपन से ही हिन्दू समाज के उत्थान व  संगठित करने का प्रयास करते रहे।  प्रारम्भ में हिन्दू युवा वाहिनी में संगठन का कार्य करते हुए जिला संयोजक भी रहे हैं, इसके बाद संघ कार्य में लग गये। जिले के विविध दायित्व का निर्वहन करते हुए विगत वर्ष सॆदपुर जिला संघ चालक बनाये गये। पूरे मनोयोग से अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे। अपने पीछे अपनी माता के साथ पत्नी और दो लड़कियों को छोड़ गये ।निधन से संघ परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है। निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रदांजलि दी गयी।जिसमे पूर्व जिला संघ चालक फैलू सिंह यादव, जिला प्रचारक गॊरव कुमार,  जिला कार्यवाह सत्येंद्र कुमार ,सोमारू चौहान ,  ऋषिकेश सिंह , गुरुचरन ,डा० उदयप्रताप ,प्रवीण कुमार,रामनरेश कुशवाहा,सुधाकर कुशवाहा,पूर्व एम एल सी बृजभूषण कुशवाहा,सरोज कुशवाहा तेरसू यादव,केपी गुप्ता,नरेन्द्र कुमार मॊर्य, अखिलेश कुशवाहा ,पूर्व विधायक शिवपूजन राम आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …