Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: अहीरियापर गांव में श्रीकाशी दास बाबा का हुआ पूजन

गाजीपुर: अहीरियापर गांव में श्रीकाशी दास बाबा का हुआ पूजन

गाजीपुर। देवकली ग्राम पंचायत के अहीरियापर गांव मे  श्री काशी दास बाबा( करहा) पूजन नारीपचदेवरा कॆ पुजारी जनार्दन यादव ने पूजन कराया भीषण गर्मी व तेज धूप के बावजूद खुले आसमान के नीचे किया गया जिसमॆ श्रदां व विश्वास के आगे नजर आया।यह पूजन महाभारत कालीन युग से जुङा है।प्रचीन काल से बन शक्ति व गो पूजा की परम्परा चल रही है जो आज भी जारी है।श्री कृष्ण ने इन्द्र की पूजा बन्द करा दी तो इन्द्र कुपित होकर ब्रज को तहस नहस करने के लिए वरूण,पवन,अग्नि को आदेश दिया ।ब्रज मे त्राहि त्राहि मच गयी श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियो की रक्षा कर इन्द्र के घमंड को चकनाचूर कर दिया उसी समय से काशी दास बाबा,मां गंगा,बनशक्ति मां दुर्गा की पूजा का प्रचलन शुरू हुआ।पुजारी जनार्दन बाबा ने पूजा के दॊरान कॆ दॊरान अनेक आश्चर्य जनक करतब दिखाये जिससे लोगो के रोगटें खङे हो गये आस्था व श्रदां भारी पङा।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक लालजी कुशवाहा, बुधिराम ,पंचम, सुरेन्दर, राम अचल, अशोक, विरेन्द्र, नरेन्द्र, उमाशंकर, रमाशंकर, विमलेश, जंगबहादुर कुशवाहा सहित काफी संख्या मे श्रदालू भक्त मॊजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …