Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के पहल पर एसपी कार्यालय में लगा वॉटर कूलर, ओमप्रकाश राय ने किया उद्घाटन

जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह के पहल पर एसपी कार्यालय में लगा वॉटर कूलर, ओमप्रकाश राय ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। तपती दोपहरी एवं चिलचिलाती धुप में कचहरी आए आम लोगों तथा आस पास के लोगों की शीतल जल से प्यास बुझाने की व्यवस्था जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के अनुरोध पर एचसीबीसी बैंक के सामाजिक दायित्व निधि से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के द्वार पर वाटर कूलर लगाकर की गई है। आज शनिवार को इस वाटर कूलर का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के कर कमलों से शीलापट का अनावरण कर किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि यह वाटर कूलर अपने विभिन्न कार्यो से कचहरी आए जनपद वासियों पुलिस अधीक्षक कार्यालय आए फरियादियों यहां तैनात कर्मचारियों आदि के पीने के पानी की जरूरत को पूरा करेगा। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, कृष्ण बिहारी राय, जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मनोज बिंद, राजीव चतुर्वेदी तथा क्षेत्राधिकारी नगर उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …