Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शॉर्ट वीडियो या रील देखे लेकिन अपने भावनाओं को रखें स्थिर- पुलिस अधीक्षक

शॉर्ट वीडियो या रील देखे लेकिन अपने भावनाओं को रखें स्थिर- पुलिस अधीक्षक

गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर नगर इकाई द्वारा M.A.H इंटर कॉलेज में strong emotions पर संगोष्ठी आयोजित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ईराज राजा पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, जिला प्रमुख डॉ रवि शेखर सिंह,और कॉलेज के प्राचार्य मो.खालिद अमीर  ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र अपनी भावनाएं मजबूत कैसे बनाए। डॉ ईराज राजा ने कहा कि आज छात्र रील और शॉर्ट वीडियो को देखते देखते अपनी भावनाओ को भी शॉर्ट कर दे रहे।उन्होंने कहा कि हम कितना भी शॉर्ट वीडियो या रील देखे लेकिन अपने भावनाओं को स्थिर रखने के लिए अभ्यास करने की जरूरत है। जब हमारी भावनाएं मजबूत होंगी तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है।जब हमारी भावनाएं मजबूत रहेंगी तभी हम अपने परम्परा से जुड़े रहेंगे।जिला प्रमुख डॉ रवि शेखर सिंह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि आज reel और short video का बहुत तेज फैशन चल रहा है। इस फैशन के दौर में छात्रों का भावनाएं कमजोर होती जा रही है,क्योंकि reel और short video अधिकतम 30- 40 सेकंड के होते है।जब छात्र reel और short video देखना शुरु करता है,तो बस प्रत्येक 30- 40 सेकंड बाद अलग अलग वीडियो देखता है और मनोविज्ञान कहता ही की कोई भी कार्य 15- 20 दिन करने पर वह आदत बन जाती है। इसको हम सभी को रोकने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर कॉलेज प्राचार्य मो. खालिद अमीर, राहुल, ईशान, कुनाल, शिवांशु, विपुल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …