Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / एमजेआरपी स्कूृल गाजीपुर के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड के 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा में रहा उत्कृष्ठ प्रदर्शन

एमजेआरपी स्कूृल गाजीपुर के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई बोर्ड के 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा में रहा उत्कृष्ठ प्रदर्शन

गाजीपुर। सी0बी0एस0ई0 बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं व 10वीं का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमें एम0जे0आर0पी0 पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर के छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। जिसमें कक्षा 12वीं में तान्या यादव 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही। शिवम कुमार 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, मु0 शाकिब 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त सुजीत कुमार राय व माहा फातिमा 92.4 प्रतिशत अंक, पल्लवी चैधर 92 प्रतिशत अंक राजश्री आर्य 91.8 प्रतिशत अंक, साक्षी यादव 91 प्रतिशत अंक, पीयूष कुमार कुशवाहा व नंदनी गुप्ता 90.6 प्रतिशत अंक तथा मयंक राय 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा तान्या यादव ने कंप्यूटर साइंस में 99 अंक, गणित में 96, भौतिक विज्ञान में 95 अंक, शिवम कुमार ने अंगे्रजी मं 97 अंक व रसायन विज्ञान में 98 अंक, नंदनी गुप्ता ने अर्थशास्त्र में 96 अंक, मु0 शाकिब ने एकाउन्टस में 95 अंक प्राप्त किया। कक्षा 10वीं में प्रत्युष श्रीवास्तव ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। प्रियांशी 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं सृष्टि कुशवाहा 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल छात्रों की संख्या 32 रही। विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा व प्रबंधक राजेश कुशवाहा एवं विद्यालय परिवार सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …