Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / महाराणा प्रताप न्यास में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप जयंती, बोले विधायक सुशील सिंह- समाजसेवा के लिए रहेंगे सदैव तत्पर

महाराणा प्रताप न्यास में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप जयंती, बोले विधायक सुशील सिंह- समाजसेवा के लिए रहेंगे सदैव तत्पर

गाजीपुर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास तुलसीपुर गाज़ीपुर में आज महाराणा प्रताप जयंती समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह थे। मंचासीन अतिथियों में संस्था के अध्यक्ष कोलकाता निवासी एवं सिलवान प्लाई के अधिष्ठाता जयप्रकाश सिंह, संस्था के संरक्षक डॉ राजकुमार सिंह गौतम , अजय सिंह ब्लाक प्रमुख धानापुर, बनारस ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गगन सिंह, रमेश सिंह पूर्व महाप्रबंधक एनटीपीसी , संदीप सिंह फौजी एवं पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह थे।  आगंतुकों से हाल पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था। सैकड़ो लोग बाहर से भी मंचासीन अतिथियों का उद्बोधन सुन रहे थे। मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने सर्वप्रथम चेतक सवार महाराणा प्रताप की वृहद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात ठाकुर रतन पाल सिंह सभागार में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। सभा मे महासचिव डॉक्टर डीपी सिंह ने संस्था द्वारा विगत 15 वर्षों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला एवं संस्था की चल रही योजनाएं एवं भविष्य में कार्यान्वित होने वाली योजनाओं के संबंध में मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह से अपनी बातें साझा की। जिसमें मुख्य रूप से अति निर्धन बालिकाओं की शादी एवं अति निर्धन एवं मेधावी बच्चों की फीस के रूप में छात्रवृत्ति देना सुनिश्चित करना तथा संस्था के भवन को निर्धन व्यक्तियों हेतु शादी विवाह अथवा किसी कार्यक्रम के लिए आवंटित करना तथा वैवाहिक पोर्टल जो संस्था के महासचिव द्वारा चलाया जाता है, जिसके द्वारा आने को परिवारों का आपस में मेल-जोल कर कर शादियां कराना एवं एक दूसरे से परिचय संपर्क स्थापित कराना इत्यादि संस्था के तमाम कार्य योजनाओं पर महासचिव डॉक्टर डीपी सिंह ने प्रमुखता से प्रकाश डाला। संरक्षक डॉक्टर राजकुमार सिंह गौतम ने एवं अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्रम देकर माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की संस्था इतने अच्छे सामाजिक कार्य कर रही है, मुझे भी एक कड़ी की तरह जोड़ दीजिए जिस भी रूप में संस्था कहेगी मैं समाज की सेवा करने के लिए  तैयार हूँ। इसके इसके बाद संरक्षक डॉ राजकुमार सिंह गौतम ने न्यास के सदस्यों की संख्या बढ़ाने एवं मजबूती से साथ रहकर समाज की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। तत्पश्चात कोलकाता से आए हुए संस्था अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने आए हुए अतिथियों एवं उपस्थित अपार् जन समूह को धन्यवाद दिया एवं महाराणा प्रताप जयंती की बधाई दी एवं उन्होंने कहा कि इस उम्र में भी आप सभी संस्था के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के लिए जब भी हमें बुलाएंगे जैसे भी बुलाएंगे मैं हमेशा उपस्थित रहूंगा और बच्चों की छात्रवृत्ति एवं बालिकाओं के विवाह तथा संस्था की और अन्य सामाजिक गतिविधियों में मैं हमेशा साथ रहूंगा । सनबीम स्कूल गाजीपुर से आए बच्चों ने महाराणा प्रताप के ऊपर एक एकांकी एवं अभिनय करके सभी का मन मोह लिया ।अंत में कार्यक्रम के संयोजक नरेंद्र नाथ सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद किया एवं सभा समापन की घोषणा की कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश प्रताप सिंह एवं महासचिव डॉक्टर डीपी सिंह ने सम्मिलित रूप से किया सभा में उपस्थित जन समुदाय में प्रमुख रूप से संस्था की कार्यकारिणी के सदस्य अंबिका सिंह ललन सिंह सर्वानंद सिंह मनजीत सिंह अजीत सिंह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नरदेव सिंह एवं सदस्यों में प्रमुख रूप से पारसनाथ सिंह पूर्व प्राचार्य, डॉ मृत्युंजय सिंह मोहन सिंह अखिलेश सिंह भाजपा नेता अविनाश सिंह सोनू अनंत सिंह विशिष्ट बीटीसी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह नागेश सिंह रामप्यारे सिंह जनार्दन सिंह वंश बहादुर सिंह विशेष मणि सिंह लव जी सिंह ,हिंदू या वाहिनी के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, अतिथि ग्रुप ऑफ़ होटल के निदेशक गौरव सिंह अविनाश सिंह सोनू करुणा सागर सिंह प्राचार्य मैनपुर सतीश सिंह सुधाकर सिंह इंजीनियर अनंत सिंह निशांत सिंह सुखबीर सिंह झाबर सोनू सिंह इत्यादि थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: साइबर ठग ने रिश्तेदार बनकर पशु आहार व्यवसाई को लगाया चूना

गाज़ीपुर। नैसारा गांव निवासी विपिन कुमार यादव नंदगंज बाजार में  पशु आहार की फुटकर व्यवसाय …