Breaking News
Home / अपराध / उचौरी डबल मर्डर का मुख्य आरोपी 50 हजार इनामिया साहिल गिरफ्तार

उचौरी डबल मर्डर का मुख्य आरोपी 50 हजार इनामिया साहिल गिरफ्तार

गाजीपुर। खानपुर पुलिस थाना क्षेत्र के उचौरी डबल मर्डर का आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के कब्जे से पिस्टल, 2 खोखा कारतूस और एक कारतूस बरामद किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डबल मर्डर में शामिल आरोपी और उचौरी निवासी साहिल उर्फ बिल्लू का हाथ-पैर बंधाकर किसी ने उचौरी में छोड़ दिया है। मौके पर पहुंच कर अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी खानपुर ले गई। स्वाट टीम को भी बताया। संयुक्त रूप से अभियुक्त से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। आलाकत्ल के संबंध में अभियुक्त ने बताया कि उसे सैदपुर क्षेत्र में छिपा कर रखा है। आलाकत्ल की बरामदगी के लिए अभियुक्त की निशानदेही पर मौके पर जाया गया। जहां बरामदगी के उपरांत धोखे से उसी आलाकत्ल से अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग में अभियुक्त घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …