Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विशाल श्रीराम शोभा यात्रा मे रामधून पर युवाओ का दिखा जोश, बाल कलाकार हुए सम्मानित

विशाल श्रीराम शोभा यात्रा मे रामधून पर युवाओ का दिखा जोश, बाल कलाकार हुए सम्मानित

गाजीपुर। श्रीराम नवमी के पर्व को लेकर नगर में भव्य श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गयीं। इस श्रीराम शोभायात्रा में नगर के विभिन्न समवैचारिक संगठन अपने अपने पारम्परिक तौर तरीको के साथ विशाल श्रीराम शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा मे युवाओ के जोश ने सभी को रामधून पर नाचने गाने और थिरकने पर मजबूर कर दिया। जय श्रीराम व हर हर महादेव के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। नव युवको के अलग-अलग जत्थो मे डीजे के बजने वाले राम धून पर अपने परम्परागत अस्त्रो के साथ जम कर नाचते गाते रहे। श्रीराम जी की सेना चली की धून पर बुढे,  बच्चे, युवा जयकारा लगाकर झुमते रहे। जगह जगह शोभायात्रा पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया। घोड़े पर सवार रानी लक्ष्मीबाई बनी बालिकाओ की झांकी व श्रीराम दरबार का माल्यापर्ण कर जगह जगह स्वागत किया गया। विशाल यात्रा श्रीरामनवमी शोभा यात्रा उत्सव समिति के तत्वाधान में रविवार अपरान्ह 3 बजे हिन्दी बाजार नबाबगंज फाटक से परम्परागत तोैर तरीको के साथ ध्वज पताका घंटा गाजे बाजे के साथ भव्य तरीके से निकाली गयी। जिसमें श्रीराम दरबार की झांकी, गुरू वशिष्ठ, जामवंत की झांकी निकाली गयी। झांकी मुख्यमार्ग से स्टीमरघाट, टाउनहाल, बैजनाथ चौक, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेषवरगंज, सकलेनाबाद, श्रीराम लीला लंका मैदान में पहुंची। जहा पर झाँकी मे शामिल सभी बाल कलाकारो को विभाग संचालक जौनपुर सचिदानन्द, सह विभाग प्रचारक दीपक, जिला संचालक जयप्रकाश व विहिप के काशी प्रान्त के सेवा प्रमुख दिनेश चन्द्र व  विहिप जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय व अमित सिंह ने श्रीराम दरबार की आरती उतारी व माल्यापर्ण कर सभी बाल कलाकारो को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। श्रीराम शोभा यात्रा में राज्य सभा सांसद संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, कृष्ण बिहारी राय, राहुल राय, झारखंडे पाण्डेय, प्रवीण राय, अभिनव सिन्हा, राजकुमार सिंह, राजबिहारी राय, बजरंगदल से रविराज, रामनिवास मौर्या, राष्ट्रीय सेविका समिति से नीलम चतुर्वेदी,प्रियंका सिंह, साधना राय, किरण सिंह, लालसा भारद्वाज सहित कल्याणी दीदी सैकड़ो आनुषांगिक संगठन के लोग शामिल रहे। इस अवसर पर जिला प्रचारक सूरज, अशोक राय, चन्द्र कुमार, अंजनी, विपिन सिंह, प्रदीप सिंह, कृपाशंकर राय, मनीष कुमार राय, दाऊ जी, दुर्गेश दत्त चतुर्वेदी, दीनदयाल जायसवाल, अखिलेश सिंह, दीपक मिश्रा, नितिन अग्रहरी विशाल चौरसिया, सुधीर, विपिन श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, महेन्द्र आदि ने अपने अपने श्रीराम शोभा यात्रा में माताओ बहनो के साथ हजारो की संख्या में भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा मे शामिल लोगो पर जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर स्वागत कर जलपान कराया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक व धन्यवाद ज्ञापित दीनदयाल ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …