Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने सम-सेमेस्टर सत्र 2024-25 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियों में विस्तार की घोषणा की है। प्राचार्यों, प्रबंधक महासंघ और छात्रों के अनुरोध पर कुलपति के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेशित संस्थागत और कैरीफॉरवर्ड छात्र-छात्राओं (स्नातक/स्नातकोत्तर – कला, विज्ञान, वाणिज्य) के लिए यह सुविधा लागू होगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 08 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 09 अप्रैल से 10 अप्रैल 2025 तक 500 रुपये के विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। वहीं, फॉर्म सत्यापन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल 2025 होगी। इस संबंध में स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने “छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वे निर्धारित समय के भीतर अपने परीक्षा फॉर्म अवश्य भर लें। इस तिथि के बाद फॉर्म भरने का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। यह अंतिम मौका है, इसलिए समय का ध्यान रखें।” कालेज प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …